- जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा
चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेगी
छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले 42 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप -2023 में भाग लेने के लिए बिहार स्टेट जूनियर बालक एवं बालिका टीम के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर के जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो खिलाड़ियों का मुंगेर जिला खो- खो संघ द्वारा 17 दिसंबर 2023 को इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में दोपहर के 1 बजे से सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है । ये जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि इस ओपेन सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी बिहार स्टेट जूनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ी खो-खो टीम के चयन ट्रायल में भाग लेंगे।
इसमें मुंगेर जिला के सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूल व कॉलेज के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 30 दिसंबर 2023 तक 18साल से नीचे आयु वर्ग एवं इंडेक्स (आयु+वजन+हाईट) 240 प्वाइंट के कम के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं । साथ ही इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी आधार कार्ड , जन्म प्रमाण की मूल प्रति एवं तीन छायाप्रति एवं 3 पासपोर्ट साइज का फोटो लेकर आएंगे। रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 200 रुपए निर्धारित है। साथ ही सभी खिलाड़ी खुद को खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर खुद को स्वयं से रजिस्टर्ड कर लें।किसी भी प्रकार की तकनीकी या अधिक जानकारी के लिए मुंगेर जिला खो- खो संघ के गणमान्य पदाधिकारीगण से📲9123142461 पर संपर्क किया जा सकता है।