गुलाम मोहम्मद की रिपोर्ट,
गढ़वा:- धुरकी झारखंड राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हेदायतुल्ला खान अपने तीन सदस्य टीम के साथ बुधवार को धुरकी पहुंचे. धुरकी पहुंचने के दौरान मुमताज अंसारी के पुत्र वसीम सज्जाद की पुलिस कस्टडी में हुई मौत की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि जो बातें निरीक्षण के दौरान आ रही हैं उसमें सबसे पहले तो सवाल यह है कि जो पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार को इस मामले की आरोपी बनाया गया है. वह अभी तक ना निलंबित हुआ नहीं अभी तक उसकी कोई कार्रवाई हुई. बल्कि अभी वह इसी जिला में ही पैदा स्थापित है. जिसे जांच भी प्रभावित हो रही है. वहीं उन्होंने कहा कि एक बरिए पदाधिकारी की जांच एक जुनियर पदाधिकारी से कराई जा रही है यह सोचने की बात है.वहीं उन्होंने बताया कि हम लोगों ने जब आयोग की पहली बैठक की थी तो मामला संज्ञान में आया था. संज्ञान में आते हैं इस मामले की जानकारी हम लोगों ने अपने स्तर विभाग से लिया और जो हमें जानकारी मिली है उसके अनुसार एक्सपोर्ट निरीक्षण के दौरान मामला भिन्न है. हमने मृतक के परिजन एवं घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है. निरीक्षण में जो भी चीज आई हैं. उन सबों को हम लोगों ने बजाप्ते सरकार के पास रखेंगे.
उसमें जो भी उचित न्याय होगा हम लोग मृतक के परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे. और इसमें जो भी लोग दोषी होंगे उसे पर निश्चित करवाई करने की हम लोग कोशिश करेंगे. उक्त बातें अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में है न्यायालय के अनुसार हम लोग न्याय दिलाने का काम करेंगे. उल्लेखनीय है कि गत 7 अप्रैल को वसीम सज्जाद की मौत इलाज के दौरान पुलिस कस्टडी में हो गयी थी. जिसकी निरीक्षण करने आयोग के तीन सदस्य टीम पहुंची थी इस दौरान अध्यक्ष के साथ डॉक्टर एन तौसीफ व बरकत अली आयोग के सदस्य शामिल थे. जबकि कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी इस्लाम खान सहित कई लोग उपस्थित थे.
No schema found.