Views: 248
0 0
नव वर्ष पर लग सकते हैं बिजली के झटके:25 फीसदी तक कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

नव वर्ष पर लग सकते हैं बिजली के झटके:25 फीसदी तक कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव

रांची (Rns): 2024 में झारखंड में लोगों को बिजली के तेज ‘झटके’ लग सकते हैं। राज्य में बिजली की दरें बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली की कीमतों में 25 फीसदी तक की वृद्धि का प्रस्ताव झारखंड इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के समक्ष जमा किया है। कमीशन ने…

नव वर्ष पर लग सकते हैं बिजली के झटके:25 फीसदी तक कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव
Read Time:2 Minute, 21 Second
नव वर्ष पर लग सकते हैं बिजली के झटके:25 फीसदी तक कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव

रांची (Rns): 2024 में झारखंड में लोगों को बिजली के तेज ‘झटके’ लग सकते हैं। राज्य में बिजली की दरें बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली की कीमतों में 25 फीसदी तक की वृद्धि का प्रस्ताव झारखंड इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के समक्ष जमा किया है। कमीशन ने इस प्रस्ताव का अध्ययन कर लिया है और इसे लेकर विभिन्न प्रमंडलों में जनसुनवाई की तारीखें तय कर दी। जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग नई दरों का अंतिम निर्धारण करेगा। कमीशन ने 11 दिसंबर को मेदिनीनगर, 13 दिसंबर को चाईबासा, 15 दिसंबर को धनबाद, 18 को देवघर और 19 दिसंबर को रांची में प्रस्तावित दरों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम तय किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नई दरें आगामी अप्रैल माह से प्रभावी होंगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने नई दरों को लेकर जो प्रस्ताव दिया है, वह वर्ष 2024-25 के लिए है। बिजली वितरण निगम ने कमीशन के समक्ष दिए दिए प्रस्ताव में अपने खर्चों के लिए 10 हजार 800 करोड़ की सालाना जरूरत बताई है और इस आधार बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जरूरत बताई है। निगम ने रेवेन्यू रिक्वायरमेंट और मौजूदा रेवेन्यू के बीच 2500 करोड़ का गैप दिखाया है। बता दें कि इस साल एक जून से झारखंड में बिजली की दरों में 6.50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, यह वृद्धि तीन साल के बाद की गई थी। अब अगर कमीशन जनसुनवाई के बाद बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव पर मुहर लगा देता है तो एक साल में दूसरी बार बिजली की कीमतें बढ़ने के आसार हैं।

Loading

नव वर्ष पर लग सकते हैं बिजली के झटके:25 फीसदी तक कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports