दर्जनों दिव्यांग पुरुष एवं महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके हैं।इन दिव्यांग खिलाड़ियों को लाखों की राशि देकर बिहार सरकार भी सम्मानित कर चुकी हैजो भी दिव्यांग खेल या अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, वो हमसे जुड़ें, हर संभव मैं मदद करूंगा – हरिमोहन सिंह
अधिक जानकारी के लिए 📲9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं
वो अक्सर कुछ न कुछ कर लेता है,जो डर को बाहर फेंक अंदर हौंसला भर लेता है , ये मानना है अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं युवा समाजसेवी दिव्यांग संगठन (मुंगेर पीडब्ल्यूडी संघ के जिलाध्यक्ष सह मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट) हरिमोहन सिंह का । बताते चलें कि एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन एवं इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पोखरा नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट सीरीज में भाग लेने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्मेंट ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड निवासी हरिमोहन सिंह भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम की ओर से नेतृत्व कर चुके हैं साथ ही इसी वर्ष चेन्नई में आयोजित आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय इंडो-श्रीलंका टेनिस बॉल क्रिकेट मैच सीरीज 2023 में भाग लेकर अपने देश इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। ये मुंगेर जिला के लिए गौरव की बात है , ज्ञात को कि जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह अंतरास्ट्रीय स्तर पर टेनिस बॉल क्रिकेट में भाग लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं । इस से पहले भी ये देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार स्टेट टीम की ओर से भाग ले चुके हैं। साथ ही क्रिकेट के अलावा एथलेटिक्स, फुटबॉल , बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो आदि खेलों में भी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर भाग ले चुके हैं और मेडल भी जीत चुके हैं ।
वर्तमान में खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में कार्य कर रहे हैं , और मुंगेर से इनके नेतृत्व में पचास से अधिक बालक एवं बालिका , दिव्यांग पुरुष एवं महिला खिलाड़ी अंतरास्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर मेडल जीत अपने प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं। राष्ट्रीय स् स्तर पर विभिन्न नेशनल स्पोर्ट्स , पैरा स्पोर्ट्स में टेकनिकल पदाधिकारी के तौर पर ये अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया आदि द्वारा इनके कार्यों से प्रभावित होकर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें विधानसभा और लोकसभा इलेक्शन में पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है । साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में दर्जनों नेशनल लेवल के अखिल भारतीय शौर्य सम्मान ,भीम अवॉर्ड , अर्जुन अवॉर्ड , पतंजलि अवॉर्ड , दिल्ली गॉड गिफ्टेड अवॉर्ड , आज़ाद शत्रु , मुंगेर सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान मुंगेर के डीएम के हाथों मिल चुका है । साथ ही महिला एवं दिव्यांग खेल को बढ़ावा देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री,खेलमंत्री , समाज कल्याण मंत्री , विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , पथ निर्माण मंत्री, उद्योग मंत्री आदि के हाथों सम्मानित हो चुके हैं।