बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत मेहमानी मरदा गए दो युवक सेमरा के पास मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिरे। दोनों अपने घर खरवा डीह जा रहे थे और नशे में चूर थे लौटने के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिरे एक की मौत मनु टेटे उम्र 19साल की मौत एक गंभीर रूप से घायल रंजीत इंदवार उम्र लगभग 20 साल जिसका इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है घायल युवक का एक हाथ टुट गया है और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप से चोट लगी है।पेशा से दोनों मजदुर है। बताया जाता है कि दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के दौरान एक युवक मनु टेटे उम्र लगभग 19साल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा दुसरे युवक रंजीत इंदवार उम्र लगभग 20 साल गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहे हैं। वहीं दोनों युवक मजदुरी करता है।मृतक युवक पेशा से मजदूर था जिसका माता-पिता वा पत्नी है।सबका एकलौता कमाने वाला था। युवक की मौत से पुरे परिवार टुट गए हैं रो रो कर बुरा हाल है। वहीं जब इसकी जानकारी मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान को मिला तो देर रात सदर अस्पताल गुमला पहुंच कर परिजनों से मिले तथा परिजनों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया और जिला प्रशासन तथा झारखंड सरकार, केंद्र सरकार से सड़क दुघर्टना में मौत होने पर मिलने वाली सारी सुविधा देने की मांग किया है।