धनंजय कुमार की रिपोर्ट,
खरौंधी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया शिकरसाधर बाबा (करियई बाबा) के मंदिर में पहुंचकर पुजारी मेघु सिंह के उपस्थिति में धर्मराज पासवान जिला परिषद सदस्य (खरौंधी)ने विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर पूरे प्रखंड के जनता सहित पूरे गढ़वा वासियो को सुख शांति और समृद्धि की कामना की उन्होंने कहा कि जब हम चुनाव समय आए थे तब भ्रमण कार्य करते समय बाबा शिकरसाधर ( करियई ) से मन्नत मांगे थे जो पूर्ण हुआ इसके उपलक्ष्य में मैं बाबा के दर्शन करने आया हूं यहां बहुत लोग दर्शन एवं मन्नत मांगने आते हैं जो व्यक्ति यहां आता है और सहृदय मांगता है उसका मुराद पूरी होती है। इसलिए आज मैं स्वयं आकर पूजा किया और बाबा शिकरसाधर का आशीर्वाद लिया। इस क्रम में उन्होंने अपने मद् से बाबा के प्रांगण में कार्यक्रम करने हेतु चबूतरा निर्माण कार्य करने की घोषणा की।इस मौके पर उप प्रमुख देवता आर्य, बिनोद यादव समाज सेवी अंतू पटेल,विमलेश पटेल, चंद्रमण चौधरी, ललन चौधरी, रामजीवन पासवान, बिगन बैठा, नीरज बैठा, विनोद बैठा, उपेंद्र यादव सहित कई लोगों उपस्थित थे ।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,