Views: 215
0 0
प्रधानमंत्री हर घर जल योजना मे ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणो मे रोष,BDOको दिया आवेदन।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

प्रधानमंत्री हर घर जल योजना मे ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणो मे रोष,BDOको दिया आवेदन।

संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी, धुरकी:- भारत सरकार की महत्वकांक्षी हर घर जल योजना मे ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ खुटिया पंचायत मे मंगलवार को ग्रामीणो ने रोष व्यक्त करते हुए धुरकी प्रखंड कार्यालय मे पहुंचकर बीडीओ और प्रमुख को आवेदन सौपा है। ग्रामीणो ने हर घर जल योजना के ठेकेदार पर आरोप लगाया है की…

प्रधानमंत्री हर घर जल योजना मे ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणो मे रोष,BDOको दिया आवेदन।
Read Time:3 Minute, 38 Second
प्रधानमंत्री हर घर जल योजना मे ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणो मे रोष,BDOको दिया आवेदन।

संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी,

धुरकी:- भारत सरकार की महत्वकांक्षी हर घर जल योजना मे ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ खुटिया पंचायत मे मंगलवार को ग्रामीणो ने रोष व्यक्त करते हुए धुरकी प्रखंड कार्यालय मे पहुंचकर बीडीओ और प्रमुख को आवेदन सौपा है। ग्रामीणो ने हर घर जल योजना के ठेकेदार पर आरोप लगाया है की वह अपने मनमानी तरिके से सर्वेक्षण सुचि के विपरीत शुद्ध पेयजल के लिए जहां तहां बोर कर रहा है। वहीं सर्वेक्षण सुचि मे जिस स्थान अथवा घर मकान को चिन्हित किया गया था, उस सर्वेक्षण सुचि के विरूद्ध ठेकेदार मनमानी तरिके से बोरिंग कर रहा है। ग्रामीण विराजो देवी चिंता देवी भागमती देवी वार्ड सदस्य परमिला देवी, उषा देवी, सोनीया देवी, मानती देवी, नागेंद्र गोड़, विषुण गोड़ रामलाल गोड़, धर्मपाल साव, पिंटु साव, हृदय भुइयां, उपेंद्र साव, विनोद गोड़ इत्यादि अन्य ग्रामीणो ने बताया की हर घर जल योजना मे ठेकेदार सर्वेक्षण सुचि दिखाने से इंकार कर रहा है। उपरोक्त ग्रामीणो ने कहा है की हर घर जल योजना मे ग्रामीणो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सर्वेक्षण सुचि के अनुसार बोरिंग नही कर रहा है और कही कही अपनी मनमानी से व्यक्तिगत फायदे के लिए बोरिंग कर रहा है। ग्रामीणो ने कहा की जब इसका विरोध किया जाने लगा तब ठेकेदार ने लोगो की एक नही सूनी और कहा की जितना शिकायत करना है करो कूछ नही होने वाला है। वही ग्रामीणो ने ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ धुरकी प्रखंड कार्यालय मे बीडीओ को आवेदन सौपकर कार्यावाई की मांग की है। वही बीडीओ ने आवेदन प्राप्त करने के बाद प्रखंड स्तरीय जांच कमिटी का गठन कर रिपोर्ट जांच कमिटी से मांगा है। इधर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई भरत प्रसाद ने बताया की ठेकेदार को उन्होने कहा है की सर्वेक्षण सुचि के अनुसार जीयो टैगिंग कर बोरिंग करने के लिए कहा गया है। अगर ऐसा नही कर रहा है तब वह ठेकेदार के विरूद्ध विभाग के वरीय अधिकारियो से विधी सम्मत कार्रवाई के लिए लिखेंगे। आपको बता दें हर घर जल योजना के ठेकेदार इन दिनो ग्रामीण क्षेत्रो मे दो-चार बिचौलिए की मदद से सर्वेक्षण सुचि को ग्रामीणो की नजर से छिपाकर इधर-उधर बोरिंग करने के एवज मे सर्वेक्षण सुचि से बाहर लोगो से पैसे वसूल रहे हैं। जब ठेकेदार से सर्वेक्षण सुचि मांगा जाता है तब नाक भौ सिकुड़ने लगते हैं।

Loading

प्रधानमंत्री हर घर जल योजना मे ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणो मे रोष,BDOको दिया आवेदन।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports