Views: 595
0 0
बरडीहा प्रखंड में अवैध रूप से क्रेशर संचालित,सरकार की लाखों रुपए राजस्व कि हो रही हानि।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बरडीहा प्रखंड में अवैध रूप से क्रेशर संचालित,सरकार की लाखों रुपए राजस्व कि हो रही हानि।

बरडीहा प्रखंड से लव कुश पाण्डेय की रिपोर्ट, बरडीहा:- थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में बरसों से अवैध रूप क्रेशर प्लांट संचालित है। जिसके कारण सरकार को लाखों रुपए राजस्व की हानि हो रही है। अवैध रूप से संचालित क्रेशर प्लांट नावाडीह गांव के ही संगम कुमार गुप्ता पिता नंदू साव का बताया जाता है।…

बरडीहा प्रखंड में अवैध रूप से क्रेशर संचालित,सरकार की लाखों रुपए राजस्व कि हो रही हानि।
Read Time:3 Minute, 49 Second
बरडीहा प्रखंड में अवैध रूप से क्रेशर संचालित,सरकार की लाखों रुपए राजस्व कि हो रही हानि।


बरडीहा प्रखंड से लव कुश पाण्डेय की रिपोर्ट,

बरडीहा:- थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में बरसों से अवैध रूप क्रेशर प्लांट संचालित है। जिसके कारण सरकार को लाखों रुपए राजस्व की हानि हो रही है। अवैध रूप से संचालित क्रेशर प्लांट नावाडीह गांव के ही संगम कुमार गुप्ता पिता नंदू साव का बताया जाता है। उक्त संचालक के द्वारा पत्थरों की डूलाई बिशूनपुरा थाना क्षेत्र के ओड़या वन क्षेत्र स्थित जतपुरा के पहाड़ से एवं बरडीहा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के जंगलों से अवैध रूप से पत्थरों को तोड़कर प्लांट में उपयोग किया जाता है। लगभग एक सप्ताह पूर्व क्रेशर परिसर में 10 से 12 गाड़ी पत्थर डंपिंग किया गया है। जिसको मजदूरों के द्वारा तोड़कर छोटा किया जा रहा था। कार्यरत मजदूर केश्वर भुंईया एवं एक अन्य मजदूर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही क्रेशर परिसर में पत्थर लाया गया है। क्रेशर प्लांट के संचालक के द्वारा बेखौफ एवं निडरता से चलाये जाने से प्रतीत होता है की संचालकों को सरकारी पदाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त है। जानकारी के अनुसार क्रेशर प्लांट से निकलने वाले गिट्टी (चिप्स) को संचालकों के द्वारा क्षेत्र में 5 से 6 हजार रुपए प्रति ट्रॉली बिक्री की जाती है। जंगली क्षेत्र के गांव में स्थापित क्रेशर प्लांट से निकलने वाले डस्ट एवं आवाज से आवाम जनजीवन परेशान है एवं जंगलों के ऊपर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस क्रेशर से मात्र लगभग तीन से चार सौ मीटर पर सरकारी विद्यालय है।क्रेशर का असर विद्यालय पर भी पड़ता है।

क्या कहा रेंजर ने –

इधर इस संबंध में भवनाथपुर वन क्षेत्र के रेंजर प्रमोद कुमार ठाकुर ने बताया कि रिकार्ड के अनुसार नावाडीह गांव के संगम कुमार गुप्ता के नाम से फॉरेस्ट से 2020 में ही श्री राम क्रेशर प्लांट के नाम से एनओसी प्राप्त है। उसके बावजूद भी अगर प्रेशर प्लांट वन क्षेत्र में संचालित है और वन क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थरों की तुड़ाई की जाती है, तो जांचों उपरांत निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मझिआंव,बरडीहा एवं कांडी वन क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध काम नहीं करने दिया जाएगा।

क्या कहा बीडीओ सह सीओ ने :

इधर ही संबंध में बरडीहा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने कहा कि नावाडीह गांव में क्रेशर प्लांट संचालन एवं पत्थर ढुलाई की सूचना मिली है जांच की जाएगी।

Loading

बरडीहा प्रखंड में अवैध रूप से क्रेशर संचालित,सरकार की लाखों रुपए राजस्व कि हो रही हानि।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “बरडीहा प्रखंड में अवैध रूप से क्रेशर संचालित,सरकार की लाखों रुपए राजस्व कि हो रही हानि।”

  1. ダッチワイフ Avatar

    Just think about it – according to statistics,リアル セックスone in 10 men in the US owns a sex doll.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports