Views: 826
0 0
आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर डीसी ने की बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर डीसी ने की बैठक

पलामू :-‘आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय सभाकक्ष से वर्चुअल मोड से सभी बीडीओ-सीओ के साथ बैठक की वहीं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी सभाकक्ष से जुड़े रहे।बैठक के दौरान उपायुक्त ने आगामी 24 नवंबर से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत में आयोजित किए…

आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर डीसी ने की बैठक
Read Time:2 Minute, 15 Second
आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर डीसी ने की बैठक

पलामू :-‘आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय सभाकक्ष से वर्चुअल मोड से सभी बीडीओ-सीओ के साथ बैठक की वहीं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी सभाकक्ष से जुड़े रहे।बैठक के दौरान उपायुक्त ने आगामी 24 नवंबर से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत में आयोजित किए जाने वाले शिविर को लेकर चर्चा की.सर्व प्रथम उपायुक्त श्री रंजन ने मनातू सीओ से शिविर को लेकर अब तक किये गये तैयारियों की जानकारी ली।उन्होंने सभी बीडीओ को शिविर में ज्यादा से ज्यादा योग्य लोगों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।आयोजित किए जाने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि सभी शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 14 स्टॉल लगाये जायेंगे वहीं एक रजिस्ट्रेशन काउंटर व एक स्टेज भी लगाया जायेगा।पंचायतों में लगने वाले शिविरों में ब्लॉक का जिला से बेहतर समन्वय हो,इसे लेकर उपायुक्त श्री रंजन ने सभी 21 प्रखण्डों के लिए अलग-अलग पदाधिकारी/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 पंचायतों व 3 बीडीओ को अगले वर्ष 26 जनवरी को सम्मानित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर 22 नवंबर को सभी बीडीओ व उनके कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports