Views: 544
0 0
दीपावली से पूर्व त्योहारों की तैयारी जेएसएलपीएस के साथ: जिला स्तरीय दीपावली मेला सह मिलेट दिवस - 2023

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

दीपावली से पूर्व त्योहारों की तैयारी जेएसएलपीएस के साथ: जिला स्तरीय दीपावली मेला सह मिलेट दिवस – 2023

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख, गुमला:- आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिले में 4 दिवसीय दीपावली मेला सह मिलेट दिवस 2023 का आज से शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के हाथों किया गया। इस कार्यक्रम के तहत गुमला जिले के स्थानीय माटी शिल्पकारों एवं सखी मंडल के दीदीयों द्वारा निर्मित…

दीपावली से पूर्व त्योहारों की तैयारी जेएसएलपीएस के साथ: जिला स्तरीय दीपावली मेला सह मिलेट दिवस - 2023
Read Time:5 Minute, 1 Second
दीपावली से पूर्व त्योहारों की तैयारी जेएसएलपीएस के साथ: जिला स्तरीय दीपावली मेला सह मिलेट दिवस - 2023
  • मयूरी ट्रस्ट गोबर युक्त पंचगव्य से निर्मित कच्ची दीया, कच्ची दीपावली पर जलाने की अपील,

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,

गुमला:- आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिले में 4 दिवसीय दीपावली मेला सह मिलेट दिवस 2023 का आज से शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के हाथों किया गया। इस कार्यक्रम के तहत गुमला जिले के स्थानीय माटी शिल्पकारों एवं सखी मंडल के दीदीयों द्वारा निर्मित रागी से निर्मित खाद्य पदार्थों, सस्ते एवं सुंदर दीये सहित अन्य सामग्रियों का स्टॉल लगाया गया है जिसका आयोजन जेएसएलपीएस द्वारा राजकीय कन्या मध्य विद्यालय ( टांगरा) प्रांगण में दिनांक 08.11.2023 से 11.11.2023 तक किया जाएगा। इस दौरान जिले में मिलेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देश के आलोक में आज 8 नवंबर को जिले भर में मिलेट दिवस के रूप में मनाया गया। उपायुक्त द्वारा शुभारंभ किए गए इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों के कार्यालय परिसर में अगले 4 दिनों तक 8 से 11 नवंबर तक रागी निर्मित खाद्य पदार्थों/स्नैक्स का स्टॉल लगाया जा रहा है ताकि स्थानीय लोग इस त्योहार रागी से निर्मित स्नैक्स की खरीद कर स्वास्थ्य खाद्य पदार्थों का सेवन कर सके।जिला स्तरीय आयोजित दीपावली सह मिलेट दिवस कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने जिले के ग्रामीण महिलाओं द्वारा लगाए गए सभी स्टॉल पर जाकर सामग्रियों को देखा।

दीपावली से पूर्व त्योहारों की तैयारी जेएसएलपीएस के साथ: जिला स्तरीय दीपावली मेला सह मिलेट दिवस - 2023

उपायुक्त ने सखी मंडल की दीदियों से उनके द्वारा बनाए गए सामग्रियों की जानकारी लेते हुए उनके प्रयास की सराहना की। वहीं उपायुक्त ने डीपीएम जेएसएलपीएस को सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाए जा रहे सामग्रियों के उत्पादन को बढ़ाने हेतु किए जाने वाले कार्यों के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा जो सामग्रियां बनाई गई हैं, जो की सराहनीय है। जिला प्रशासन दीदियों के बनाए गए उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उपायुक्त ने सभी से जिले के ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित रसायन मुक्त रागी के खाद्य पदार्थों/स्नैक्स एवं अन्य सामग्रियों की खरीद करने की अपील की।आयोजित मेले में सभी प्रखंडों से आये दीदियो एवं माटी शिल्पकारो के द्वारा बनाया गया दिया, ग्वालिन, कलश, बच्चे के खिलवाने(माटी के), रूई, एवं पलाश के तहत करंज तेल, सरसो तेल, सत्तू, बेसन एवं विभिन्न प्रकार के आचार हेतु स्टॉल लगाया गया है। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण महिलाओं द्वारा बने गए रागी के स्नैक्स का भी एक खास स्टॉल लगाते हुए मिलेट दिवस को बढ़ावा दिया गया। दीपावली मेला में कुल -11 स्टॉल लगाए गए हैं। सभी स्टॉल में विभिन्न प्रखंडों द्वारा निर्मित उत्पाद गुमला वासियो के लिए उपलब्ध कराएं गए हैं। इस मेले से जिले के नागरिकों सहित अधिकारियों ने भी कई उत्पादों की खरीद की। इधर मयूरी ट्रस्ट के डायरेक्टर बसंत कुमार गुप्ता ने पंचगव्य से बने गोबर युक्त दिया दीपावली कच्ची दिया के अवसर पर जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मयूरी ट्रस्ट पंच गव्य से निर्मित कच्ची दिया का निर्माण कर रही है ।इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर पंचगव्य से बने कच्ची दिया प्राप्त कर सकते हैं।

Loading

दीपावली से पूर्व त्योहारों की तैयारी जेएसएलपीएस के साथ: जिला स्तरीय दीपावली मेला सह मिलेट दिवस - 2023

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports