घाघरा, गुमला: झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गाँव में शादी समारोह का जश्न अचानक मातम में बदल गया, जब बारात में शामिल 18 वर्षीय युवक आलोक उराँव की नाचते समय अचानक मृत्यु हो गई। यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पाँच बजे की बताई जा रही है। शादी समारोह में छाया गम बिशनपुर प्रखंड के रोल गाँव से बारात देवाकी गाँव पहुँची थी। बारात के स्वागत और जश्न में हर कोई मग्न था। इसी दौरान आलोक उराँव शादी समारोह में नाच रहा था कि अचानक…