18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण और मतदान के महत्व की दी जानकारी पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को नए मतदाताओं के लिए विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। युवाओं से जिम्मेदार नागरिक बनकर लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने…