तेनुघाट। आई टाइप कॉलोनी तेनुघाट की शिव शक्ति महिला समिति के तत्वावधान में तेनुघाट पंचायत भवन में सावन महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गीत-संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से सावन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के संबंध में नीलम प्रसाद, गौरी देवी, रतना सिन्हा, सुनीता सिन्हा एवं पूनम सिन्हा ने बताया कि सावन हरियाली और खुशहाली का प्रतीक है। इस मौसम में खेत-खलिहान हरियाली से भर जाते हैं, जो अन्नदाता की समृद्धि और खुशहाली का संदेश…