झारखंड समाचारझारखंडस्थानीय समाचार
Trending

शिक्षा का संदेश लेकर राजमहल से पटना तक पैदल यात्रा पर निकले दो युवा

जयंतीग्राम के वर्णवाल कोचिंग सेंटर में हुआ भव्य स्वागत, शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की पहल की सराहना

Views: 7
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
रिपोर्ट : सोनू कुमार,
साहिबगंज। समाज में शिक्षा की अलख जगाने और लोगों को पढ़ाई के महत्व के प्रति जागरूक करने के संकल्प के साथ राजमहल से पटना तक पैदल यात्रा पर निकले दो युवा इन दिनों लोगों के बीच प्रेरणा का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में साहिबगंज प्रखंड के जयंतीग्राम स्थित महादेवगंज के वर्णवाल कोचिंग सेंटर पहुंचने पर दोनों युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बच्चों ने उत्साह के साथ किया स्वागत

कोचिंग सेंटर के संचालक प्रो. अनुराग राहुल ने बच्चों के साथ दोनों युवाओं का स्वागत किया। इस दौरान उनके साहस, समर्पण और शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच की सराहना की गयी।

प्रो. अनुराग राहुल ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए युवाओं की यह पहल सराहनीय है। ऐसे प्रयास समाज में नई चेतना जगाने के साथ लोगों को पढ़ाई के महत्व के प्रति प्रेरित करते हैं।

शिक्षा का संदेश लेकर राजमहल से पटना तक पैदल यात्रा पर निकले दो युवा

यात्रा की सफलता और सुरक्षा की कामना

इस अवसर पर प्रो. अनुराग राहुल ने दोनों युवाओं को राजमहल से पटना तक की पैदल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनकी यह पहल अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने में प्रेरणादायक साबित होगी। साथ ही दोनों यात्रियों की यात्रा मंगलमय, सुरक्षित और सफल होने की कामना की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button