झारखंड समाचारझारखंडस्थानीय समाचार
Trending

मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर विवाद में विवाहिता की मौत,पिता ने लगाया हत्या का आरोप

महगामा के मोहानी गांव में घर के अंदर मिला 28 वर्षीय प्रियंका कुमारी का शव,पति और सास पर मारपीट कर फंदे से लटकाने का आरोप

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second
गोड्डा। जिले के महगामा थाना क्षेत्र के मोहानी गांव में मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर हुए विवाद के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घर के अंदर से 28 वर्षीय प्रियंका कुमारी का शव बरामद किया गया। वह सुनील साह की पत्नी थी। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

योजना की राशि से मोबाइल खरीदने को लेकर हुआ था विवाद

मृतका के पिता बिट्टू साव के अनुसार, प्रियंका और उसके पति सुनील साह के बीच मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि योजना की राशि से सुनील साह ने मोबाइल खरीद लिया था। इसी बात को लेकर बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर विवाद में विवाहिता की मौत,पिता ने लगाया हत्या का आरोप

पिता ने पति और सास पर लगाया हत्या का आरोप

बिट्टू साव ने आरोप लगाया कि उनके दामाद सुनील साह और समधी के साथ विवाद के बाद पति एवं सास ने मिलकर प्रियंका के साथ मारपीट की और फिर उसे फंदे से लटका दिया। उन्होंने इस घटना को हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही महगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button