स्थानीय समाचार

जल जांच हेतु जल सहियाओं को प्रशिक्षण, फील्ड टेस्ट किट का वितरण

जल जांच हेतु जल सहियाओं को प्रशिक्षण, फील्ड टेस्ट किट का वितरण

कोटालपोखर। उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जल सहियाओं की प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव ने की।

बैठक के दौरान वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जल जांच कार्य को प्रभावी बनाने के लिए प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव एवं प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार द्वारा सभी जल सहियाओं को फील्ड टेस्ट किट (FTK) का वितरण किया गया। ये किट जल जीवन मिशन के तहत उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि जल सहिया अपने-अपने गांवों में नलजल एवं अन्य पेयजल स्रोतों की नियमित जांच कर सकें।

प्रशिक्षण में पानी में मौजूद आर्सेनिक, फ्लोराइड, आयरन, पीएच एवं बैक्टीरिया जैसे तत्वों की पहचान करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके माध्यम से दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मास्टर जल सहिया द्वारा जल जांच की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया।
मौके पर आसनारा बीबी, सवित्री देवी, क्षमा चौधरी, रूपाली मंडल, रीता कुमारी, मेनका दास, रिजवाना खातून, बालेबेटी हांसदा सहित अन्य जल सहिया उपस्थित थीं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button