झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

SIR-2026: दस्तावेज सत्यापन में परेशान मतदाताओं की बनेगी अलग सूची, 15 नवंबर को पंचायत भवनों में होगी विशेष ग्रामसभा

Pakud News

Views: 34
0 0
Read Time:3 Minute, 50 Second

SIR-2026: दस्तावेज सत्यापन में परेशान मतदाताओं की बनेगी अलग सूची, 15 नवंबर को पंचायत भवनों में होगी विशेष ग्रामसभा

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

पाकुड़ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत दस्तावेजों के संग्रहण और सत्यापन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। प्रशासन ने ऐसे मतदाताओं को चिह्नित कर उनकी अलग सूची तैयार करने का निर्देश दिया है, जिन्हें दस्तावेज उपलब्ध कराने या सत्यापन प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं की समीक्षा के बाद उपायुक्त आवश्यक निर्णय लेंगी, ताकि किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी ईआरओ, एईआरओ एवं पंचायत सचिवों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR-2026 की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों से कार्यों में आ रही बाधाओं की जानकारी ली और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

SIR-2026: दस्तावेज सत्यापन में परेशान मतदाताओं की बनेगी अलग सूची, 15 नवंबर को पंचायत भवनों में होगी विशेष ग्रामसभा

परेशान मतदाताओं की बनेगी अलग सूची, पंचायत सचिव करेंगे सहयोग

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं को दस्तावेजों के संग्रहण एवं सत्यापन में परेशानी हो रही है, उनकी पहचान कर अलग सूची तैयार की जाए। इसके आधार पर समस्याओं का आकलन कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने पंचायत सचिवों और संबंधित सुपरवाइजरों को मतदाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूरे करने पर जोर दिया।

15 नवंबर को सभी पंचायत भवनों में होगी विशेष ग्रामसभा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को जिले की सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में विशेष ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने इसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ग्रामसभा के माध्यम से लोगों को झारखंड की ऐतिहासिक विरासत, जनजातीय गौरव और राज्य स्थापना दिवस के महत्व की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही SIR-2026 से संबंधित कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर चर्चा होगी।

स्वच्छता अभियान और श्रमदान से मनाया जाएगा स्थापना दिवस

उपायुक्त ने पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान और अन्य गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया। संबंधित विभागों को कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर पूरी करने और सफल आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Loading

SIR-2026: दस्तावेज सत्यापन में परेशान मतदाताओं की बनेगी अलग सूची, 15 नवंबर को पंचायत भवनों में होगी विशेष ग्रामसभा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button