नामुदाग में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत
मनिका थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुआ दर्दनाक हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-39 किया जाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार


मृतकों की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक नामुदाग गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान हीरामन नायक (32 वर्ष), पिता सूरज देव नायक, पंकज नायक (24 वर्ष), पिता शिबू नायक और ननकू नायक (28 वर्ष), पिता जगदीश नायक के रूप में हुई है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
तीन युवकों की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। ग्रामीणों के सड़क पर उतरने से आवागमन प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद नामुदाग गांव में शोक का माहौल है। तीन युवकों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में दुख और मातम पसरा हुआ है।
![]()





