झारखंड समाचारट्रेडिंगट्रेंडिंगपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़ में J-TET परीक्षा की तैयारी पूरी, 30 केंद्रों पर 16,336 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

पहली पाली में 12,568 और दूसरी पाली में 3,768 परीक्षार्थी होंगे शामिल, CCTV कैमरों से होगी निगरानी; सघन तलाशी के निर्देश

Views: 24
0 0
Read Time:6 Minute, 29 Second

पाकुड़ में J-TET परीक्षा की तैयारी पूरी, 30 केंद्रों पर 16,336 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

पाकुड़ संवाददाता। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET)-2026 को लेकर पाकुड़ जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक नवंबर को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। इसमें कुल 16,336 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली में कक्षा छह से आठवीं तक के 12,568 तथा दूसरी पाली में कक्षा एक से पांचवीं तक के 3,768 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं।

पाकुड़ में J-TET परीक्षा की तैयारी पूरी, 30 केंद्रों पर 16,336 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

डीसी-एसपी ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर रविंद्र भवन में जोनल दंडाधिकारी, पेट्रोलिंग दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक और वीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। उपायुक्त मेघा भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

दो पालियों में होगी परीक्षा

J-TET की उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, प्राथमिक स्तर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक ली जाएगी।

पाकुड़ में J-TET परीक्षा की तैयारी पूरी, 30 केंद्रों पर 16,336 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

CCTV से निगरानी, सघन तलाशी की व्यवस्था

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन से लेकर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं तक विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी केंद्रों पर शत-प्रतिशत अभ्यर्थियों की तलाशी सुनिश्चित करने, CCTV कैमरों को दुरुस्त रखने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति और पावर बैकअप की व्यवस्था करने को कहा।

इसके अलावा पेयजल, शौचालय और प्रतीक्षालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के दौरान गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने तथा प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाने की हिदायत दी गई।

सुबह छह बजे तक केंद्रों पर पहुंचेंगे अधिकारी

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को परीक्षा के दिन सुबह छह बजे तक अपने-अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, कतार प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और भीड़ व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराना है।

किस परीक्षा केंद्र पर कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

क्रमपरीक्षा केंद्रअभ्यर्थी
1केकेएम कॉलेज, पाकुड़1,027
2महिला कॉलेज, पाकुड़1,027
3जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस967
4मॉडल कॉलेज, पाकुड़872
5जिदातो बालिका उच्च विद्यालय858
6संत मारिया गोरेटी बालिका उच्च विद्यालय, तोरई845
7आरके प्लस टू उच्च विद्यालय, हिरणपुर780
8उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मोहनपुर749
9पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज702
10हरिणडांगा उच्च विद्यालय686
11दिल्ली पब्लिक स्कूल686
12संत जोसेफ स्कूल593
13पीएम श्री मध्य विद्यालय, हिरणपुर (बालक)585
14डीएवी पब्लिक स्कूल561
15उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नबीनगर520
16उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रहसपुर499
17उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रामचंद्रपुर468
18सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (बालिका)453
19पीएम श्री मध्य विद्यालय, धनुषपूजा423
20उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तोरई390
21रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय359
22उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हथकाठी उर्दू328
23मॉडल विद्यालय, काशिला312
24एलीट पब्लिक स्कूल312
25संत डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल281
26मध्य विद्यालय, हरिणडांगा पश्चिम265
27आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय221
28उत्क्रमित उच्च विद्यालय, करियोडीह195
29उत्क्रमित मध्य विद्यालय, घाघरजानी195
30उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डांगापाड़ा177
कुल16,336

Loading

पाकुड़ में J-TET परीक्षा की तैयारी पूरी, 30 केंद्रों पर 16,336 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button