बरहरवा संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल, धरियाडीह में शनिवार को सदन स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में चार सदनों के बीच आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने नागपुरिया, संथाली सहित विभिन्न पारंपरिक गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने कहा कि आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा में उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व…