रांची। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में पिछले कई दिनों से छात्र आंदोलन जारी है। अब इस आंदोलन को कई बड़ी हस्तियों का भी समर्थन मिलने लगा है। शनिवार, 8 अगस्त को अभ्यर्थियों के समर्थन में अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा भी रांची पहुंचे। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैंने छात्रों की आंखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए यहां आने के लिए बस इतना ही काफी था।” छात्रों को…