झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महुआडांड़ में छठ महापर्व संपन्न,रामपुर घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजा घाट, प्रशासन व सामाजिक संगठनों की बेहतर व्यवस्था से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पर्व

Views: 11
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ में चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर रामपुर नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छठी मैया के गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महुआडांड़ में छठ महापर्व संपन्न,रामपुर घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सुबह करीब 6:10 बजे दुर्गा बाड़ी मंदिर के पुरोहित पंडित सर्वेश पाठक के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पारण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन किया गया।

पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन की सक्रियता रही। एसडीएम सुलेमान मुंडरी और थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास घाट पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करते रहे। वहीं हिंदू महासभा, हिंदू युवा वाहिनी के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं उनकी टीम तथा स्थानीय समाजसेवियों ने साफ-सफाई, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महुआडांड़ में छठ महापर्व संपन्न,रामपुर घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

छठ महापर्व के समापन पर महुआडांड़ में आस्था, परंपरा और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला।a

Loading

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महुआडांड़ में छठ महापर्व संपन्न,रामपुर घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button