स्थानीय समाचारचतरा
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-ब्यस्त,कच्चे मकान गिरने का शिलशिला जारी.


कुंदा(चतरा):- लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त्-व्यस्त हो गया है।वही कच्चा मकान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है बुधवार को सिक्कीदाग पंचायत के लोटवा गांव निवाशी गुलाबी देवी पति स्वर्गीय बालेशर भारती व नवादा पंचायत अन्तर्गत दारी गाँव निवाशी अरुण रविदास का घर बारिश के कारण धरसाही हो गया। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है जिसके कारण अपना खुद का घर बनाने में असक्षम है। पीड़ित परिवारों ने अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है। वही नवादा पंचायत मुखिया भरत यादव व सिक्कीदाग मुखिया अनिता यादव ने आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।
![]()




