नेतरहाट बड़ा तालाब छठ घाट पर भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ चार दिवसीय महापर्व
साफ-सफाई, आकर्षक रोशनी और सेवा शिविर से श्रद्धालुओं को मिली सुविधा, JWFS ने व्रतियों के बीच बांटा प्रसाद

महुआडांड़ (लातेहार)। पर्यटन नगरी नेतरहाट स्थित बड़ा तालाब छठ घाट पर चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। छठ गीतों और सूर्यदेव के जयकारों से पूरा घाट भक्तिमय बना रहा। व्रतियों ने उदीयमान एवं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
पर्व को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा, थाना प्रभारी राजन अधिकारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार, नेतरहाट विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, जंगलवार फेयर JWFS स्कूल के मेजर उमेश उरांव, एसआई बादल दास, अंचल निरीक्षक प्रेम एक्का सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट एवं आसपास के रास्तों की सफाई, सड़क पर पानी का छिड़काव और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई। वहीं सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय-बिस्किट वितरित किए गए। जंगलवार फेयर JWFS की ओर से छठ व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में महावीर सिंह, अयून राय, बबलू किसान, संतोष प्रसाद, मनवा किसान, सुधीर बृजिया, सोनू कुमार, रंजीत प्रसाद, मुकेश किसान, शशि वर्मा, दीपक कुमार, अमर नायक, रामविशुन नगेसिया, चांदनी भगत, गुलू किसान एवं गजेंद्र किसान सहित स्थानीय लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।
प्रशासन की मुस्तैदी, स्थानीय लोगों के सहयोग और सेवा भाव के संग नेतरहाट बड़ा तालाब छठ घाट पर आस्था का यह महापर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
![]()




