लातेहार:- सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में एक वृद्ध का शव मिलने से आसपास के लोगों के बीच हलचल मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवा गांव निवासी बिनेश्वर सिंह का शव घर के पास खेत में मिला. जिसमें बिनेश्वर सिंह के सिर पर चोट के ढेर सारा निशान मिला हैं. आसपास के लोगों ने बताया कि किसी ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया है.वहीं आशंका जतायी जा रही है कि बिनेश्वर सिंह की बहु ने रास्ते से हटाने की नियत से वृद्ध की हत्या करवाई है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.ग्रामीणों ने बताया कि बिनेश्वर सुबह शौच के लिए पास के खेत में गया था. इसी दौरान पहले से घात लगाये लोगों ने लोहे की रॉड से उसके सिर के उपर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.जब आसपास के ग्रामीणों ने सुबह उठे तो बिनेश्वर का शव लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा देखा. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि बिनेश्वर सिंह के बेटे की एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. गांव में चर्चा है कि बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था. बिनेश्वर को पता चलने पर उसने इसका विरोध करता था. इसलिए बहु ने ही रास्ते से हटाने की नियत से ससुर की हत्या करवा दी.