Views: 242
1 0
अवैध कोयला खनन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई,सिकनी कोलियरी के समीप की छापेमारी:अवैध कोयला खनन को लेकर मिला गड्ढा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

अवैध कोयला खनन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई,सिकनी कोलियरी के समीप की छापेमारी:अवैध कोयला खनन को लेकर मिला गड्ढा

नहीं बख्सें जाएगें अवैध खनन करने वाले……….आनंद कुमार,जिला खनन पदाधिकारी,लातेहार लातेहार:- उपायुक्त हिमांशु मोहन के निर्देश पर अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने सिकनी के समीप छापेमारी करते हुए कार्रवाई की है। छापेमारी में सिकनी कोलियरी के आस-पास क्षेत्रों में अवैध रूप से खनन करने को लेकर बनाए गए…

अवैध कोयला खनन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई,सिकनी कोलियरी के समीप की छापेमारी:अवैध कोयला खनन को लेकर मिला गड्ढा
Read Time:3 Minute, 24 Second
अवैध कोयला खनन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई,सिकनी कोलियरी के समीप की छापेमारी:अवैध कोयला खनन को लेकर मिला गड्ढा
  • जेसीबी से भरवाया,अज्ञात संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज करवायी प्राथमिकी
  • अवैध खनन करने वालों को भेजें जेल…… हिमांशु मोहन,उपायुक्त, लातेहार

नहीं बख्सें जाएगें अवैध खनन करने वाले……….आनंद कुमार,जिला खनन पदाधिकारी,लातेहार

लातेहार:- उपायुक्त हिमांशु मोहन के निर्देश पर अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने सिकनी के समीप छापेमारी करते हुए कार्रवाई की है। छापेमारी में सिकनी कोलियरी के आस-पास क्षेत्रों में अवैध रूप से खनन करने को लेकर बनाए गए गड्ढे को पकड़ा एवं गड्ढे को जेसीबी के माध्यम से भरवाया। वही अवैध खनन में संलिप्त अज्ञात व्यक्यिों के खिलाफ चंदवा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि सिकनी कोलियरी के आस-पास के क्षेत्रों में कोयले का अवैध खनन किया जा रहा है जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई भुनेश्वर यादव एवं पुलिस बल के साथ मंगलवार को छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान कोलियरी के पीछे कई स्थलों पर अवैध खनन करने को लेकर बनाए गए गड्ढे को पाया गया जिसे अविलंब दो जेसीबी के माध्यम से भरवा दिया गया। उन्होेने बताया कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है एवं संलिप्त व्यक्त्यिों को चिंहिंत करते हुए कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया गया है

अवैध खनन करने वालों को भेजे जेल…… हिमांशु मोहन, उपायुक्त

उपायुक्त हिमांशु मोहन ने कहा है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय अधिकारी अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर पैनी नजर बनाए रखें एवं इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजें‌। ‌

नहीं बख्सें जाएगें अवैध खनन करने वाले……..आनंद कुमार,जिला खनन पदाधिकारी,लातेहार

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है जिले में अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण करने वाले किसी भी कीमत में बख्सें नहीं जाएगें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर विभाग पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा।

Loading

अवैध कोयला खनन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई,सिकनी कोलियरी के समीप की छापेमारी:अवैध कोयला खनन को लेकर मिला गड्ढा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports