Views: 222
0 0
प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरुरतमंदों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरुरतमंदों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण

भवनाथपुर से संवाददाता फुलेन्द्र यादव का रिपोर्ट भवनाथपुर (गढवा )प्रखंड में प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में प्रखंड के चपरी पंचायत के मुस्कनिया पहाड़ के मूसहर टोला के पास बीडीओ नंदजी राम, प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, जिला परिसद सदस्य रंजनी शर्मा,…

प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरुरतमंदों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण
Read Time:2 Minute, 16 Second

प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरुरतमंदों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण

भवनाथपुर से संवाददाता फुलेन्द्र यादव का रिपोर्ट

भवनाथपुर (गढवा )प्रखंड में प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में प्रखंड के चपरी पंचायत के मुस्कनिया पहाड़ के मूसहर टोला के पास बीडीओ नंदजी राम, प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, जिला परिसद सदस्य रंजनी शर्मा, एवं मुखिया शैलेश चौबे ने शनिवार को ठंड को देखते हुए दो दर्जन मूसहर परिवार के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि जनता के हर सुख-दुख में सरकार साथ है। ठंड को देखते हुए प्रखंड में लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। आने वाले समय में और कंबल का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने गांव की समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया।बीडीओ ने लोगों को आश्वस्त किया कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले प्रखंड परिसर में ही कंबल का वितरण हो जाता था जिससे कई लाचार लोग जो आ नहीं सकते थे, उन्हें कंबल नहीं मिल पाता था। इस बार खुद वे इलाकों में जाकर लोगों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं।उन्होंने मुसहर परिवारों से कहा कि वह अपने बच्चों को विद्यालय भेजें, बच्चे पढ़ेंगे तो परिवार की स्थिति भी बदलेगी, उनके बच्चे भी अधिकारी बनेंगे। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से भी भीषण ठंड को देखते हुए अपने स्तर से भी कंबल की व्यवस्था कर गरीबों के बीच उपलब्ध कराने की अपील की। इस मौके पर राकेश सिंह, कुंदन ठाकुर, अशोक कुमार सहित लोग मौजूद थे।

Loading

प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरुरतमंदों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports