Views: 18
0 0
गृह रक्षकों के नव नामांकन को लेकर उपायुक्त की बैठक, पारदर्शिता व निष्पक्षता पर जोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गृह रक्षकों के नव नामांकन को लेकर उपायुक्त की बैठक, पारदर्शिता व निष्पक्षता पर जोर

लातेहार:उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में गृह रक्षकों के नव नामांकन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों…

गृह रक्षकों के नव नामांकन को लेकर उपायुक्त की बैठक, पारदर्शिता व निष्पक्षता पर जोर
Read Time:2 Minute, 24 Second
गृह रक्षकों के नव नामांकन को लेकर उपायुक्त की बैठक, पारदर्शिता व निष्पक्षता पर जोर

लातेहार:
उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में गृह रक्षकों के नव नामांकन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमावली के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

उपायुक्त ने नव नामांकन की विभिन्न प्रक्रियाओं—अभ्यर्थियों का पंजीकरण, दस्तावेजों का सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं—की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने और नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था व आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

बैठक में नामांकन प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, कमांडेंट गृह रक्षक वाहिनी मो. इम्तियाज, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports