Views: 42
0 0
गंगा नदी में तैरता मिला विवाहिता का शव,गले पर धारदार हथियार के निशान से क्षेत्र में सनसनी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गंगा नदी में तैरता मिला विवाहिता का शव,गले पर धारदार हथियार के निशान से क्षेत्र में सनसनी

कोटालपोखर संवाददाता। राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत अंतर्गत साहेब टोला गांव के पास गुरुवार को गंगा नदी में तैरते हुए एक विवाहिता महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज…

गंगा नदी में तैरता मिला विवाहिता का शव,गले पर धारदार हथियार के निशान से क्षेत्र में सनसनी
Read Time:2 Minute, 20 Second
गंगा नदी में तैरता मिला विवाहिता का शव,गले पर धारदार हथियार के निशान से क्षेत्र में सनसनी

कोटालपोखर संवाददाता।

राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत अंतर्गत साहेब टोला गांव के पास गुरुवार को गंगा नदी में तैरते हुए एक विवाहिता महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार से काटने का गहरा निशान मिलने की बात सामने आई है, जिससे घटना को हत्या की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है।

मृतका की पहचान हयात अली टोला गांव निवासी बैदुल शेख की पुत्री के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि महिला की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व डकैत टोला गांव के रूबेल शेख के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर निरंतर प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों का आरोप है कि दहेज न देने पर महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली और मिलकर विवाहिता को पहले डुबोकर तथा फिर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतका का एक पांच वर्षीय पुत्र भी है, जो अब अनाथ हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी।

फिलहाल राधानगर पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports