Views: 81
0 0
Latehar News:आवारा पशुओं का आतंक,समाहरणालय गेट के पास जाम जैसे हालात — नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Latehar News:आवारा पशुओं का आतंक,समाहरणालय गेट के पास जाम जैसे हालात — नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

लातेहार:- जिला मुख्यालय में इन दिनों आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से शहरवासी काफी परेशान हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर खुलेआम घूम रहे पशुओं के कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस…

Latehar News:आवारा पशुओं का आतंक,समाहरणालय गेट के पास जाम जैसे हालात — नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग
Read Time:3 Minute, 9 Second
Latehar News:आवारा पशुओं का आतंक,समाहरणालय गेट के पास जाम जैसे हालात — नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग


लातेहार:- जिला मुख्यालय में इन दिनों आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से शहरवासी काफी परेशान हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर खुलेआम घूम रहे पशुओं के कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस उपाय करने की गुहार लगाई है।

बुधवार सुबह लगभग 10 बजे लातेहार स्थित समाहरणालय गेट के पास अचानक बड़ी संख्या में आवारा पशु सड़क पर जमा हो गए। पशुओं के इस जमावड़े के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारी, आम नागरिक और वाहन चालक काफी देर तक परेशान रहे। लोग किसी तरह डर-डर कर सड़क पार करते नजर आए, क्योंकि पशु कभी भी इधर-उधर दौड़ने लगते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Latehar News:आवारा पशुओं का आतंक,समाहरणालय गेट के पास जाम जैसे हालात — नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग
Yaw:206.2089,Pitch:-0.7800363003101893,Roll:1.450048415707215

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के समय मुख्य सड़कों पर इनका जमावड़ा लग जाता है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार पशुओं के बीच आपस में लड़ाई भी हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार छोटे वाहन चालक और बाइक सवार अचानक पशु सामने आने से गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

देखें वीडियो (video)

दुकानदारों ने भी बताया कि सड़क पर पशुओं के बैठने से ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी होती है। इसके अलावा कई पशु कूड़े-कचरे में मुंह मारते रहते हैं जिससे गंदगी भी फैलती है और शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है।

शहरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

वहीं स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर समस्या को देखते हुए जल्द ही उचित कदम उठाएगा ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सके।

Loading

Latehar News:आवारा पशुओं का आतंक,समाहरणालय गेट के पास जाम जैसे हालात — नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed