- नाजायज संबंध मे महिला ने बच्चे को दिया जन्म नवजात फेकने के दौरान ग्रामीण आरोपियों को पड़कर पुलिस को सौपा
लातेहार/बालूमाथ:- पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बस पड़ाव के समीप ग्रिनगोला में ग्रामीणों ने एक नवजात शिशु रोता हुआ पाया। नवजात शिशु को देखने के लिए धिरे धिरे ग्रामीणों एवं राहगिरों की भिड़ जुट गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने नवजात शिशु को फेंकने वाले दो महिला एंव एक पुरूष को दौड़ा कर पकड़ा और पुछताछ करते हुए घटना की सुचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया गया। सुचना पाकर थाना के एएसआई द्वारिका नाथ पांडे महिला पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सख्ती से पुछताछ करते हुए। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाईक से दूरभाष से वार्ता कर जच्चा बच्चा एवं साथ में रह रहे एक महिला व एक पुरूष को अपने वाहन से बालुमाथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना के संबंध में नवजात शिशु को फेंकने में शामिल मंगरू उरांव ने बताया कि मैं हेरहंज प्रखंड के ग्राम पंचायत कशमार के रहने वाला हुं। मैं पत्नी और कशमार के बसरिया टोला स्थित खैराटांड निवासी एक विवाहित विधवा महिला के साथ हजारीबाग के इचाक ग्राम के क्रेशर में पत्थर फोड़ने के दौरान ही उसका अवैध संबंध विधवा महिला के साथ हो गया l जिससे उक्त महिला गर्भवती हो गई जो बीते रात बारियातू बस स्टैंड के समीप यात्री पड़ाव में मेरी पत्नी ने प्रसव कराया। प्रसव के पश्चात हम तीनो ने योजना बना कर नवजात बच्ची को ग्रीन गोला फेंक दिया था। नवजात बच्ची को देखने आये लोगों में से दर्जनों महिला पुरूषों ने नवजात शिशु पालन पोषण करने का इच्छा जताया। नवजात शिशु के संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रकाश बड़ाईक ने बताया कि नवजात को स्वास्थ्य जांच कर लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वही बरियातू थाना पुलिस संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है l वही यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है l