Views: 64
0 0
माइक्रो ऑब्जर्वर ब्रीफिंग में दिए गए दिशा-निर्देश,निष्पक्ष मतदान पर जोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

माइक्रो ऑब्जर्वर ब्रीफिंग में दिए गए दिशा-निर्देश,निष्पक्ष मतदान पर जोर

पाकुड़: पाकुड़ में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में शनिवार को ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) तथा सभी निर्वाची पदाधिकारी…

माइक्रो ऑब्जर्वर ब्रीफिंग में दिए गए दिशा-निर्देश,निष्पक्ष मतदान पर जोर
Read Time:3 Minute, 51 Second
माइक्रो ऑब्जर्वर ब्रीफिंग में दिए गए दिशा-निर्देश,निष्पक्ष मतदान पर जोर

पाकुड़: पाकुड़ में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में शनिवार को ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) तथा सभी निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा ने माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में प्रमुख कड़ी हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर संवेदनशीलता, निष्पक्षता और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की शंका या समस्या होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि संबंधित मतदान केंद्र की संपूर्ण निगरानी की जिम्मेदारी माइक्रो ऑब्जर्वर की होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित करना अनिवार्य है। साथ ही मतदान प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर नियमित फीडबैक रिपोर्ट देना भी जरूरी बताया गया।

ब्रीफिंग के दौरान मतदान केंद्र पर समय से पहुंचने, मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने, स्याही का सही उपयोग कराने, मतदान सामग्री की सुरक्षा बनाए रखने और मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध सहित सभी नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन ही शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव का आधार है।

उपायुक्त ने कहा कि मतदान समाप्ति के बाद भी सभी प्रक्रियाओं को विधिवत पूरा करना आवश्यक है। मतदान दल को मतपेटियों एवं सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से वापस लौटना होगा, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

जिला प्रशासन द्वारा नगरपालिका चुनाव 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने माइक्रो ऑब्जर्वरों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports