Views: 70
0 0
“ज्ञान दान – महादान” अभियान से महेशपुर में जगी पठन संस्कृति

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

“ज्ञान दान – महादान” अभियान से महेशपुर में जगी पठन संस्कृति

पाकुड़।महेशपुर प्रखंड में “ज्ञान दान – महादान” अभियान के तहत शिक्षा एवं पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंबेडकर चौक, महेशपुर में पुस्तक प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व से जोड़ना और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करना था।…

“ज्ञान दान – महादान” अभियान से महेशपुर में जगी पठन संस्कृति
Read Time:3 Minute, 12 Second
“ज्ञान दान – महादान” अभियान से महेशपुर में जगी पठन संस्कृति
  • पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से शिक्षा एवं पुस्तकालय के महत्व का दिया गया संदेश

पाकुड़।
महेशपुर प्रखंड में “ज्ञान दान – महादान” अभियान के तहत शिक्षा एवं पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आंबेडकर चौक, महेशपुर में पुस्तक प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व से जोड़ना और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करना था।

इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर सिद्धार्थ शंकर, अंचलाधिकारी महेशपुर संजय सिन्हा, पणन सचिव कृषि उत्पादन बाजार समिति पाकुड़ श्री संजय कच्छप एवं महेशपुर थाना प्रभारी रवि कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान पुस्तकों की आकर्षक प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें पुस्तकों की ओर लौटने और पठन-पाठन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

“ज्ञान दान – महादान” अभियान से महेशपुर में जगी पठन संस्कृति

अत्याधुनिक पुस्तकालय की जल्द होगी शुरुआत

इस अवसर पर पणन सचिव कृषि उत्पादन बाजार समिति पाकुड़ श्री संजय कच्छप ने जानकारी दी कि उपायुक्त, पाकुड़ द्वारा शीघ्र ही जिले के किसी एक प्रखंड में अत्याधुनिक पुस्तकालय की आधारशिला रखी जाएगी। इससे विद्यार्थियों एवं युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर एवं आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

“ज्ञान दान – महादान” अभियान से महेशपुर में जगी पठन संस्कृति

कार्यक्रम में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ-साथ 100 से अधिक विद्यार्थी, युवा एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुस्तकों का अवलोकन किया और क्षेत्र में शीघ्र पुस्तकालय प्रारंभ किए जाने की आवश्यकता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

क्विज प्रतियोगिता ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में सीखने और ज्ञान अर्जन के प्रति विशेष रुचि देखने को मिली।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports