Views: 87
1 0
दोमुहान नदी तट पर आयोजित दो दिवसीय मकर संक्रांति मेले का विधायक ने किया उद्घाटन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

दोमुहान नदी तट पर आयोजित दो दिवसीय मकर संक्रांति मेले का विधायक ने किया उद्घाटन

संवाददाता: संतोष प्रसाद मनिका प्रखंड अंतर्गत दोमुहान नदी तट पर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय मेला का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, विधायक…

दोमुहान नदी तट पर आयोजित दो दिवसीय मकर संक्रांति मेले का विधायक ने किया उद्घाटन
Read Time:3 Minute, 31 Second
दोमुहान नदी तट पर आयोजित दो दिवसीय मकर संक्रांति मेले का विधायक ने किया उद्घाटन

संवाददाता: संतोष प्रसाद

मनिका प्रखंड अंतर्गत दोमुहान नदी तट पर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय मेला का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, विकास समिति अध्यक्ष प्रेमनाथ यादव, सचिव उपेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष फूलचंद यादव, उपाध्यक्ष रामविलास यादव, राम बिहारी सिंह, महासचिव अरुण कुमार यादव, रामलोचन यादव, हीरा ठाकुर, लाल बिहारी यादव, कुलदीप यादव, जीत राम सिंह, नंद बिहारी यादव, सुनील सिंह, मीडिया प्रभारी पप्पू यादव, नरेश यादव, सत्येंद्र यादव, गंगेश्वर यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जिला महासचिव सुरेंद्र भारती, पूर्व मुखिया संजय सिंह, जिला युवा सचिव मिथिलेश पासवान, मनिका विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष तस्लीम अंसारी, कांग्रेस प्रखंड महिला अध्यक्ष पुनीता देवी, प्रखंड सचिव गुलाम हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि दोमुहान नदी तट पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे मेले ग्रामीण संस्कृति की विरासत के प्रतीक हैं, जिनसे आपसी भाईचारा बढ़ता है और सामाजिक समरसता को बल मिलता है। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था बल्कि मनिका प्रखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनभावनाओं का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए मेले को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने की अपील की।

मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दोमुहान नदी तट पर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा मेले का आनंद लिया। स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, ब्रेक डांस सहित विभिन्न आकर्षण मौजूद रहे।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों की साज-सज्जा की गई थी, जहां खरीदारी के लिए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports