लातेहार:- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत चंदवा के सिकनी खेल मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से खेल के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
मैच के दौरान उपस्थित दर्शकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए नियमों का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित रखने का संदेश देना रहा।
जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। उन्होंने ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग, हिट एंड रन और गुड समेरिटन कानून की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,