Views: 37
0 0
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस लाइन स्टेडियम में 09:05 बजे झंडोत्तोलन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस लाइन स्टेडियम में 09:05 बजे झंडोत्तोलन

संवाददाता विक्रम यादव पलामू:- पलामू जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया तथा सभी संबंधित…

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस लाइन स्टेडियम में 09:05 बजे झंडोत्तोलन
Read Time:3 Minute, 41 Second
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस लाइन स्टेडियम में 09:05 बजे झंडोत्तोलन

संवाददाता विक्रम यादव

पलामू:- पलामू जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ समय पर निभाने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को जिले का मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन स्टेडियम, मेदिनीनगर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्वाह्न 09:05 बजे झंडोतोलन करेंगे। इसके बाद परेड एवं विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने झांकियों को आकर्षक और संदेशपरक बनाने पर विशेष जोर दिया।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के दिन सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यालय प्रधानों द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा। साथ ही खेल, सामाजिक, विकास सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस परेड में आई.आर.बी., जिला बल, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी सहित अन्य टुकड़ियाँ भाग लेंगी। पुलिस लाइन स्टेडियम में साफ-सफाई, रंग-रोगन, लाउडस्पीकर, पेयजल, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, आमंत्रण पत्र आदि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विभिन्न पदाधिकारियों को सौंपी गई है। सभी कार्यों को तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

गणतंत्र दिवस पर पूरे जिले में मांस व मदिरा की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं की भी विशेष सफाई कराई जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के दिन शहर पूरी तरह स्वच्छ दिखाई दे।इसके साथ ही 26 जनवरी को पूरे पलामू जिले में मांस एवं मदिरा की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

One response to “गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस लाइन स्टेडियम में 09:05 बजे झंडोत्तोलन”

  1. kontol bapak Avatar

    kontol bapak kau kayak jamur kontol bapak kau sampah phishing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports