Views: 114
0 0
बरहेट:गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी में पर्यटन संभावनाओं का निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहेट:गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी में पर्यटन संभावनाओं का निरीक्षण

बरहेट:गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी में पर्यावरण एवं पर्यटन क्षेत्र के जानकार तथा पश्चिम बंगाल सरकार से जुड़े राजू बासु ने पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। झारखंड सरकार की ओर से भेजी गई पश्चिम बंगाल सरकार की दो सदस्यीय टीम ने साहिबगंज जिले में पर्यटन की संभावनाओं का आकलन किया। टीम ने मोती झरना, पतौड़ा झील…

बरहेट:गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी में पर्यटन संभावनाओं का निरीक्षण
Read Time:1 Minute, 46 Second
बरहेट:गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी में पर्यटन संभावनाओं का निरीक्षण

बरहेट:गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी में पर्यावरण एवं पर्यटन क्षेत्र के जानकार तथा पश्चिम बंगाल सरकार से जुड़े राजू बासु ने पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। झारखंड सरकार की ओर से भेजी गई पश्चिम बंगाल सरकार की दो सदस्यीय टीम ने साहिबगंज जिले में पर्यटन की संभावनाओं का आकलन किया।

टीम ने मोती झरना, पतौड़ा झील और बाबा गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी पहुंचकर यह देखा कि इन स्थलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से किस प्रकार और अधिक विकसित किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान आधारभूत सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर राजू बासु ने बताया कि साहिबगंज जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मोती झरना, पतौड़ा झील, शिवगादी सहित कई स्थल प्राकृतिक, धार्मिक और साहसिक पर्यटन के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। सही योजना और विकास कार्यों से इन स्थलों को राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ अंशु कुमार पांडेय, रूपक साह, संजय गुप्ता सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports