Read Time:1 Minute, 9 Second
रांची/खूंटी। राष्ट्रीय ओबीसी पदाधिकारी कर्मचारी मोर्चा की खूंटी जिला इकाई का गठन करते हुए देबेन्द्र कुमार को जिला संयोजक और धन्नंजय महतो को सह संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया है। मोर्चा की ओर से कहा गया कि जल्द ही संगठन का पूर्ण विस्तार कर विभिन्न पदों पर योग्य सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।
मनोनयन कार्यक्रम में राष्ट्रीय ओबीसी पदाधिकारी कर्मचारी मोर्चा के महासचिव सह जिला प्रभारी डॉ. शिवानंद काशी, डॉ. नवीन कुमार आर्य (SAHO, पशुपालन विभाग, खूंटी) तथा फलिन्द्र ओहदार उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि ओबीसी कर्मचारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और अधिकारों की लड़ाई को लेकर संगठन जिला स्तर पर सक्रियता बढ़ाएगा।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,