03 से 09 नवम्बर 2025 तक,परिवहन विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए जन-जागरण कार्यक्रम
झारखण्ड सरकार के सड़क सुरक्षा एवं परिवहन विभाग के निर्देशानुसार, ओवरस्पीडिंग जागरूकता सप्ताह (03 नवम्बर से 09 नवम्बर 2025) के अंतर्गत आज छठ्ठे दिन लातेहार जिले में “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत विशेष रूप से दुपहिया वाहन जाँच किया गया एवं उन्हें पम्पलेट बाटते हुए सड़क सुरक्षा सम्बंधित जानकारी दी गयी।
जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा टीम के सदस्यों एवं पुलिस बल के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को किया गया जागरूक किया गया,अभियान के तहत लातेहार समाहारनालाय के समीप मुख्य गेट पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान वाहन चालकों को गति सीमा का पालन करने, ट्रैफिक संकेतों पर रुकने, तथा जंक्शन पर सतर्कता बरतने की अपील की गई। ओवरस्पीडिंग से जंक्शन पर रुकने का समय नहीं मिलता और हादसे होने की सम्भावना जन्म लेती हैं। नियंत्रित गति से वाहन चलाने से सड़क पार करने वालों व अन्य दिशाओं से आने वाले वाहनों की सुरक्षा बनी रहती है।”
इस दौरान यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले कुल 110 चालकों का Echalan भी किया गया |