Views: 110
0 0
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए रात्रि रक्त पट संग्रह कार्यक्रम...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए रात्रि रक्त पट संग्रह कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस ने किया

कोटालपोखर,फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चसगामा में शुक्रवार की देर शाम रात्रि रक्त पट संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. सत्ती बाबू डावड़ा, सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार एवं चसगांवा पंचायत की मुखिया गोलमा सोरेन…

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए रात्रि रक्त पट संग्रह कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस ने किया
Read Time:2 Minute, 35 Second
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए रात्रि रक्त पट संग्रह कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस ने किया

कोटालपोखर,फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चसगामा में शुक्रवार की देर शाम रात्रि रक्त पट संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. सत्ती बाबू डावड़ा, सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार एवं चसगांवा पंचायत की मुखिया गोलमा सोरेन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

रात्रि रक्त संग्रह और स्वास्थ्य जांच

कार्यक्रम के तहत 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक रक्त पट (Blood Slide) का संग्रह किया गया।
साथ ही, रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को फाइलेरिया, कालाजार, मलेरिया, डेंगू, एनीमिया, एचआईवी, टीकाकरण और परिवार नियोजन जैसी बीमारियों एवं योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

स्थल पर ही रक्तचाप, शुगर, सिकल सेल एनीमिया, मलेरिया, कालाजार, यक्ष्मा, एचआईवी सहित अन्य जांचें की गईं तथा दवाओं का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आभा कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाए गए — कुल 209 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 92 लोगों का एनसीडी स्क्रीनिंग और 87 आयुष्मान कार्ड तैयार किए गए।

अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी

मौके पर डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रजनीश कुमार,
डीपीओ (पिरामल स्वास्थ्य) इमोन दास, अजय केशरी, बीपीएम विष्णु कुमार भगत,
एमटीएस मनोहर पंडित, एसटीएस कोरनेलुस सोरेन, बीटीटी विकास कुमार पंडित,
शंभू लाल दत्ता सहित सीएचओ, एएनएम, फार्मासिस्ट, एमपीडब्ल्यू, सहिया साथी एवं सहिया कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports