Views: 142
0 0
मोटर साईकिल गैरेज में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर राख

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मोटर साईकिल गैरेज में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर राख

बरहरवा:- बोरियो संथाली मोड़ के पास भाई-भाई मोटर साईकिल गैरेज में बीते सोमवार की रात करीब 8:30 बजे आग लगने से गैरेज में ग्राहकों के आठ बाइक, 12 पेटी मोबिल, मोटर साईकिल के पार्टस, टायर, हवा टंकी कुल मिलाकर दस लाख का नुकसान बताया जा रहा है। गैरेज के मालिक बियासी निवासी टुनटुन कुमार राय…

मोटर साईकिल गैरेज में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर राख
Read Time:1 Minute, 37 Second
मोटर साईकिल गैरेज में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर राख

बरहरवा:- बोरियो संथाली मोड़ के पास भाई-भाई मोटर साईकिल गैरेज में बीते सोमवार की रात करीब 8:30 बजे आग लगने से गैरेज में ग्राहकों के आठ बाइक, 12 पेटी मोबिल, मोटर साईकिल के पार्टस, टायर, हवा टंकी कुल मिलाकर दस लाख का नुकसान बताया जा रहा है। गैरेज के मालिक बियासी निवासी टुनटुन कुमार राय ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें गैरेज के बगल के लोगों ने रात 8:30 बजे मोबाईल से दी।

मौके पर बोरियो पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों को आग बुझाने में सहयोग किया। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया गया। इसके पूर्व अग्निशामक कार्यालय को दमकल के लिए सूचना दी गयी। आग बुझने के बाद दमकल पहुँचा। आग की लपट इतनी अधिक थी कि गैरेज के छप्पर (एलबेस्टर) जल कर खाक हो गया। बताया जाता है कि आग लगने के समय बोरियो संथाली मोड़ में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया, जिससे आधी रात तक सड़क जाम रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गयी थी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया गया। टुनटुन राय ने बताया कि उसे दस लाख का नुकसान हुआ है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports