घाघरा/गुमला:- घाघरा प्रखंड परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गुमला द्वारा विभागीय मेला एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आम जनता को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी मिलती है।
मेले में विभिन्न विभागों — कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास,पेंशन आदि की ओर से सूचना नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
बीडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ताकि सभी लाभार्थी समय पर लाभ उठा सकें। मौके पर कई , जनप्रतिनिधि,आंगनबाड़ी सेविका एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।