Views: 190
0 0
राँची नगर निगम ने चलाया आवारा कुत्तों के टीकाकरण का अभियान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राँची नगर निगम ने चलाया आवारा कुत्तों के टीकाकरण का अभियान

राँची।शहर में आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और रेबीज जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए राँची नगर निगम लगातार बंध्याकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चला रहा है। इस कार्य का संचालन निगम की अधिकृत एजेंसी होप एंड एनिमल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। निगम की टीम द्वारा सभी वार्डों में रोस्टर के…

राँची नगर निगम ने चलाया आवारा कुत्तों के टीकाकरण का अभियान
Read Time:1 Minute, 51 Second
राँची नगर निगम ने चलाया आवारा कुत्तों के टीकाकरण का अभियान

राँची।शहर में आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और रेबीज जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए राँची नगर निगम लगातार बंध्याकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चला रहा है। इस कार्य का संचालन निगम की अधिकृत एजेंसी होप एंड एनिमल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

निगम की टीम द्वारा सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन दो पालियों में कुत्तों को पकड़ने का काम किया जाता है। इसके लिए निगम के पास दो विशेष वाहन उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से चिन्हित कुत्तों को पकड़कर चुटिया स्थित शेल्टर होम लाया जाता है।

शेल्टर होम में कुत्तों का बंध्याकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण किया जाता है। बीमार कुत्तों के लिए भोजन और उपचार की भी व्यवस्था की जाती है। इलाज और टीकाकरण के बाद कुत्तों को उनके प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया जाता है।

इसी क्रम में 21 अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 48 से छह आवारा कुत्तों को पकड़ा गया और उन्हें बंध्याकरण के लिए शेल्टर होम भेजा गया।

राँची नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में आवारा कुत्ते हों तो उसकी सूचना निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर दें, ताकि इस अभियान को और गति मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports