Views: 236
0 0
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने निकली विशाल रैली,पलामू...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने निकली विशाल रैली,पलामू उपायुक्त का किया घेराव

संवाददाता मेदिनीनगरभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 18वां पलामू जिला सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ ।सम्मेलन के पूर्व पार्टी की एक विशाल रैली पार्टी कार्यालय से निकल गई जो उपयुक्त कार्यालय तक पहुंची। जहां नारेबाजी और भाषण बाजी के बाद पलामू उपायुक्त को एक ज्ञापन सौपा गया। जुलूस में प्रदर्शनकारी जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारी…

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने निकली विशाल रैली,पलामू उपायुक्त का किया घेराव
Read Time:4 Minute, 16 Second
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने निकली विशाल रैली,पलामू उपायुक्त का किया घेराव
  • भ्रष्ट पदाधिकारीयों को नहीं बक्शेगी सीपीआई –रूचिर तिवारी

संवाददाता मेदिनीनगर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 18वां पलामू जिला सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ ।सम्मेलन के पूर्व पार्टी की एक विशाल रैली पार्टी कार्यालय से निकल गई जो उपयुक्त कार्यालय तक पहुंची। जहां नारेबाजी और भाषण बाजी के बाद पलामू उपायुक्त को एक ज्ञापन सौपा गया। जुलूस में प्रदर्शनकारी जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारी लग रहे थे।


रैली में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुनेशवर प्रसाद मेहता, भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक और पलामू जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी शाहित हजारों लोग शामिल थे। कचहरी परिसर में आयोजित रैली में पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा किवर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार आम जनता के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। सरकारी सेक्टर की नौकरियां खत्म की जा रही हैं,

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र का निजीकरण बढ़ रहा है। वहीं पलामू जिले में उद्योग-धंधों की कमी और बेरोजगारी की समस्या विकराल होती जा रही है। पार्टी के प्रदेश सचिव
महेंद्र पाठक ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि पलामू की जमीन बड़े-बड़े पूंजीपतियों और कंपनियों को औने-पौने दामों में बेची जा रही है। गरीब और भूमिहीन किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं, सरकारी पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। सरकारी तंत्र आम जनता की समस्याओं के समाधान की जगह उल्टे शोषण और उत्पीड़न में शामिल है।
जिला सचिव रुचिर तिवारी ने पलामू को उप राजधानी बनाने की मांग किया। कहा कि जिला खनन निगम जनता को केवल टैक्स वसूली के लिए परेशान कर रहा है, जबकि यहां रोजगार और उद्योग स्थापित करने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। पलामू जिला लंबे समय से पिछड़ेपन और विकासहीनता का शिकार है। स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल है।


श्री तिवारी ने कहा कि भूमि हड़पने और गैरकानूनी रूप से डंपिंग ग्राउंड व डाइनाइट खदानों के संचालन को जनता के अधिकारों का उल्लंघन बताया और चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।सभा को वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह ने संबोधित किया और उन्होंने कहा कि आज के समय में कम्युनिस्ट पार्टी की प्रासंगिकता बढ़ गई है।


इस सम्मेलन और प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी ने किया। प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह, शमशुद्दीन अंसारी,अभय कुमार, प्रभू साव जनेश्वर राम नसीम राइन,सोन अहमद,रंग बहादुर सिंह, उमेश सिंह चेरो,मनाजरूल हक सहित हजारों की संख्या में मजदूर, किसान, छात्र महिला पुरुष शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports