Read Time:54 Second
बरहरवा: हर घर तिरंगा एवं स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सवेरा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई।
समूह की महिलाओं ने देशभक्ति और स्वच्छता संदेश से जुड़ी रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर लोगों को प्रेरित किया।
समूह अध्यक्ष नीलू देवी ने बताया कि इसका उद्देश्य नगर पंचायत क्षेत्र में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” का संदेश फैलाना है।
मौके पर सिंधु, ज्योति समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।