बरहरवा:-रविवार को देर शाम थाना क्षेत्र के बरहेट – साहेबगंज मुख्य पथ स्तिथ रांगा गांव के समीप गोड्डा जिला के भागाबांध गांव निवासी प्रमोद कुमार साह मेहमान नंदलाल साह के घर आया हुआ था। वहीं सड़क पर टहलने के दौरान एक बाईक चालक बोरियो के और से तेज रफ्तार से आ रहा था जो पीछे से आकर टक्कर मार दिया ।
जिससे प्रमोद कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही बाइक चालक पंचकठिया गांव निवासी गंगाराम हेंब्रम (25) एवं उसके पीछे बैठे इंस्पेक्टर टुडू (22) घायल हो गया। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट का नीला रंग का ग्लैमर बाईक क्षति ग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बरहेट थाना एएसआई मूटरा पूर्ति घटनास्थल पहुंचे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया, जहां डॉक्टर संतोष टुडू ने प्राथमिक उपचार किया।
वहीं पैदल चलने वाला घायल प्रमोद कुमार गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया।इधर प्रशासन मामले की छानबीन में जुट गया।