Views: 61
0 0
राजमहल मॉडल कॉलेज में शोक सभा का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राजमहल मॉडल कॉलेज में शोक सभा का आयोजन

संवाददाता केशव तिवारी बरहरवा:- राजमहल मॉडल कॉलेज मुरली में कॉलेज प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित छात्र और शिक्षकों अश्रुपूरित नमन करते हुए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना किया कि वे इस महापुरुष की…

राजमहल मॉडल कॉलेज में शोक सभा का आयोजन
Read Time:1 Minute, 48 Second
राजमहल मॉडल कॉलेज में शोक सभा का आयोजन

संवाददाता केशव तिवारी

बरहरवा:- राजमहल मॉडल कॉलेज मुरली में कॉलेज प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

मौके पर उपस्थित छात्र और शिक्षकों अश्रुपूरित नमन करते हुए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना किया कि वे इस महापुरुष की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। मौके पर डॉ सिंह ने कहा कि गुरुजी केवल एक राजनेता नहीं थे,वे झारखंड की आत्मा, उसकी चेतना और संघर्षशील जनभावनाओं के प्रतीक थे।

विचारधारा और दलगत सीमाओं से परे, यह निर्विवाद सत्य है कि झारखंड के संदर्भ में जो जनप्रियता, जनविश्वास और जनसमर्पण दिशोम गुरु को प्राप्त था, वह किसी अन्य नेता को नहीं मिला। सेवा, संघर्ष और समर्पण उनकी कार्यशैली की पहचान थी।आज झारखंड ने केवल एक नेता नहीं, अपना पथप्रदर्शक, जननायक और अभिभावक खो दिया है।यह क्षति केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आत्मिक भी है।

मौके पर शिक्षाविद् डॉ. सुब्रत कुमार सिंह, विवेक कुमार महतो,अंकिता सिंह, मोहन, सुमित प्रकाश ,बबलू हेम्ब्रम, करमु, उषा देवी जितेंद्र महतो ,सुमन सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports