Views: 124
0 0
राजमहल में एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के तहत कचरा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

राजमहल में एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के तहत कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरहरवा। राजमहल शहर के सिंघी दलान (सूर्य देव घाट) में शुक्रवार को एलआईसी एचएफएल सीएसआर के सहयोग से निर्देश संस्था द्वारा कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर प्रशासक स्मिता किरण, राजमहल महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी और निर्देश के कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन झा ने संयुक्त रूप…

राजमहल में एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के तहत कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Read Time:2 Minute, 41 Second
राजमहल में एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के तहत कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरहरवा।

राजमहल शहर के सिंघी दलान (सूर्य देव घाट) में शुक्रवार को एलआईसी एचएफएल सीएसआर के सहयोग से निर्देश संस्था द्वारा कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर प्रशासक स्मिता किरण, राजमहल महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी और निर्देश के कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के तहत राजमहल प्रखंड के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों—सिंघी दलान, कन्हैया स्थान, जामा मस्जिद और बारह द्वारी (राजा का महल)—में तीन सेट वाले पाँच-पाँच कूड़ेदान लगाए गए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम की विशेषता आठ गाँवों की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रही, जिसके माध्यम से कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी भी दी गई।

नगर परिषद राजमहल की दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। नगर प्रशासक स्मिता किरण और महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्देश संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से जुड़कर महिलाएं न केवल स्वच्छता अभियान में सहयोग कर सकती हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ा सकती हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी नैंसी गुप्ता, विशाल कुमार ठाकुर, सपना कुमारी, सुरेंद्र पंडित, जया सिंह, जूही चक्रवर्ती, नगर परिषद के प्रतिनिधि और दर्जनों स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports