अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
बिशुनपुरा(गढ़वा) : बिशुनपुरा प्रखंड के नए बीडीओ व सीओ के रूप मे राजेश कुमार ने गुरुवार को निवर्तमान बीडीओ प्रमोद कुमार से पदभार लिया। निवर्तमान बीडीओ प्रमोद कुमार ने बुके देकर नए बीडीओ का स्वागत किया। साथ ही प्रमोद कुमार को विदाई दी गयी। मौके पर प्रमोद कुमार ने कहा कि अपने कार्यकाल में सभी का भरपूर सहयोग मिला। यहां के लोग व्यवहार कुशल हैं।
विशुनपुरा की यादे जेहन मे हमेशा रहेगा। नये बीडीओ ने कहा कि सभी के सहयोग से विकास कार्यों को और गति देगें। सुदूर ग्रामीण इलाकों तक विकास योजनाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। मजदूरों के पलायन रोकने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।
मौके पर प्रखंड नाजिर मुकुल कुमार, सीआई जयप्रकाश गुप्ता, वीपीओ डिम्पल गुप्ता, जेई रोहित कुमार, अमल सिंह, निरंजन मिश्रा, सुबोध कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, पंकज सिंह, अशोक पासवान, मुन्ना अंसारी, देवनाथ यादव सहित प्रखंड एवं अंचल कर्मी ने नए बीडीओ का स्वागत एवं निवर्तमान बीडीओ का बिदाई किया गया।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,