Views: 138
0 0
मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो 

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो 

मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो जमशेदपुर:- सांसद बिद्युत बरण महतो केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बहरागोड़ा एवं घाटशिला में सड़क को लेकर दो महत्वपूर्ण विषयों के बारे में चर्चा किये। उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र जमशेदपुर के बहरागोडा के झारिया मोड़ स्थित कालियाडिगा चौक,…

मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो 
Read Time:3 Minute, 8 Second
मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो 
Oplus_131072

मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर:- सांसद बिद्युत बरण महतो केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बहरागोड़ा एवं घाटशिला में सड़क को लेकर दो महत्वपूर्ण विषयों के बारे में चर्चा किये।

उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र जमशेदपुर के बहरागोडा के झारिया मोड़ स्थित कालियाडिगा चौक, जिसे त्रिवेणी संगम स्थल के नाम से जाना जाता है, तीन राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का मिलन स्थल है। यहाँ फोरेस्ट गेस्ट हाउस से माटिहान चौक तक दोनों सर्विस रोड की लंबाई 4-4 किलोमीटर है, जिसका कालीकरण किया गया है।

किन्तु, यहां की मिट्टी भुरभुरी होने के कारण सड़क लगातार टूटती जा रही है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आएं दुर्घटनाएं घटित होती है। ऐसे में सड़क के दोनों छोर पर 4 – 4 किलोमीटर तक पीसीसी (कंकीट) पथ का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

1. बहरागोड़ा के पी० डबल्यू० डी० चौक क्रासिंग (ओम होटल) के पास अंडरपास का निर्माण – बहरागोडा के पी० डबल्यू० डी० चौक (ओम होटल कॉसिंग) अंतराज्यीय बस पड़ाव के सामने अंडरपास नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पार करते समय जल्दबाजी में कई लोगों की जान जा चुकी है। फलस्वरूप अंडरपास का निर्माण कराना अति आवश्यक है।

2. घाटशिला के फुलडंगरी में बहुत अधिक ट्रैफिक होने के कारण यहां प्रतिदिन दुर्घटनाएं घटित होती है। अबतक कई लोगों की जाने जा चुकी है। फलस्वरुप अंडरपास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

श्री महतो ने कहा कि पूर्व में मंत्री जी द्वारा आश्वासन मिला था परंतु उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। जबकि निर्माण कार्य हेतु निविदा भी हो चुकी है, परंतु अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

श्री महतो ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समुचित कार्रवाई होगी। जिसका नतीजा दिखेगा।

Loading

मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो 

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports